बसौली गांव में छठ पूजा के दौरान उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम घाट पर मुस्तैद है। व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
चंदौली। जनपद के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बसौली में छठ महापर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के दौरान घाट पर पहुंचने वाली व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में कांस्टेबल प्रवीण कुमार सिंह, कांस्टेबल सोमनाथ और महिला आरक्षी प्रिया यादव घाट पर लगातार मौजूद रहकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। पुलिसकर्मी व्रती महिलाओं और उनके परिजनों के बीच रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि पूजा-पाठ के दौरान किसी को असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव की देखरेख में पुलिस टीम की सक्रियता और मुस्तैदी से घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बनी हुई है। छठ महापर्व के अवसर पर पुलिसकर्मियों की यह जिम्मेदारी और तत्परता सराहनीय है।