अपने प्रदेश की खबर, अपने लोगों की आवाज़। Saturday, 21 November

680 stories

विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को विधायक ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानितचन्दौली

विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को विधायक ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

मां खंडवारी देवी इंटर कॉलेज में विधायक खेल स्पर्धा 2026-27 का शुभारंभ हुआ। एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

21 Nov · 10 views
पद और पहचान से बढ़कर समाजसेवा की मिसाल बने प्रो. डॉ. ओमप्रकाश गर्ग, नगर भ्रमण कर दिया शाकाहार और सदाचार का संदेशचन्दौली

पद और पहचान से बढ़कर समाजसेवा की मिसाल बने प्रो. डॉ. ओमप्रकाश गर्ग, नगर भ्रमण कर दिया शाकाहार और सदाचार का संदेश

निवर्तमान डीएम चंद्रमोहन गर्ग के पिता प्रो. डॉ. ओमप्रकाश गर्ग ने चंदौली में नगर भ्रमण कर शाकाहार, जीवों के प्रति करुणा और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। लखनऊ रवाना होने से पहले सत्संगियों ने उनका माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी।

21 Nov · 18 views
अकवान तूफान के बाद बेमौसम बारिश की मार! किसानों की बढ़ी मुश्किलें, धान की फसल बर्बाद होने का खतरा, मुआवजे की मांग तेजचन्दौली

अकवान तूफान के बाद बेमौसम बारिश की मार! किसानों की बढ़ी मुश्किलें, धान की फसल बर्बाद होने का खतरा, मुआवजे की मांग तेज

इलिया क्षेत्र में अकवान तूफान के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में गिरी धान की फसल सड़ने और तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा है। कटाई-मड़ाई और रबी की बुआई प्रभावित होने की आशंका के बीच किसान विकास मंच ने सरकार से फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है।

21 Nov · 29 views
सेंट जोसेफ स्कूल में ‘कुरुक्षेत्र-2026’ का भव्य समापन, शानदार प्रदर्शन के साथ ग्रीन हाउस ने जीती विजेता ट्रॉफीचन्दौली

सेंट जोसेफ स्कूल में ‘कुरुक्षेत्र-2026’ का भव्य समापन, शानदार प्रदर्शन के साथ ग्रीन हाउस ने जीती विजेता ट्रॉफी

सेंट जोसेफ स्कूल कमालपुर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘कुरुक्षेत्र-2026’ का भव्य समापन हुआ। चार सदनों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में ग्रीन हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। समारोह में विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का संदेश दिया गया।

21 Nov · 44 views
धानापुर में चोरों का आतंक: दो महीने में आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें, पुलिस के हाथ खाली; ग्रामीणों में बढ़ी दहशतचन्दौली

धानापुर में चोरों का आतंक: दो महीने में आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें, पुलिस के हाथ खाली; ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

धानापुर थाना क्षेत्र में पिछले दो महीनों से चोरी की घटनाओं ने दहशत बढ़ा दी है। आवाजापुर, बिरना, नरौली, भदाहू और धानापुर बाजार में लाखों की चोरी के बाद अब रमरजाय चट्टी की शराब दुकान भी निशाने पर आ गई। जिला पंचायत सदस्य की बाइक चोरी होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने एसपी से जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

21 Nov · 106 views
यूपी पुलिस में चयनित हुईं रानेपुर की नम्रता कुमारी, ग्रामीणों ने माला पहनाकर किया सम्मानितचन्दौली

यूपी पुलिस में चयनित हुईं रानेपुर की नम्रता कुमारी, ग्रामीणों ने माला पहनाकर किया सम्मानित

रानेपुर गांव की नम्रता कुमारी का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन होने पर ग्रामीणों ने घर पहुंचकर माला पहनाकर सम्मानित किया। बेटी की सफलता पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

20 Nov · 28 views
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर एसडीएम ने दिए निर्देश, 206 पदविहित अधिकारियों के साथ की बैठकचन्दौली

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर एसडीएम ने दिए निर्देश, 206 पदविहित अधिकारियों के साथ की बैठक

सकलडीहा विधानसभा में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर एसडीएम आकांक्षा सिंह ने 206 पदविहित अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, दोहरे नाम हटाने और संशोधन करने के निर्देश दिए गए।

20 Nov · 14 views
सकलडीहा तहसील में ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम शुरू, लोगों को बताया मतदान का तरीकाचन्दौली

सकलडीहा तहसील में ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम शुरू, लोगों को बताया मतदान का तरीका

सकलडीहा तहसील में एक महीने तक चलने वाले ईवीएम जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। मास्टर ट्रेनरों ने लोगों को ईवीएम, वीवीपैट और मतदान प्रक्रिया की जानकारी देकर वोट डालने का अभ्यास कराया।

20 Nov · 13 views
तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग, युवा संघर्ष मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनचन्दौली

तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग, युवा संघर्ष मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डिघवट ग्राम सभा में तालाब के रूप में दर्ज सैकड़ों बीघा जमीन से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा ने एसडीएम आकांक्षा सिंह को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए।

20 Nov · 17 views
लंबे समय से खराब पड़ा हैंडपंप, पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनचन्दौली

लंबे समय से खराब पड़ा हैंडपंप, पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बरहनी ब्लॉक के अदसड़ गांव में पंचमी दुबेपुर पुल के पास लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप को लेकर ग्रामीणों और बच्चों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हैंडपंप की मरम्मत, रिबोर या नया हैंडपंप लगाने की मांग की। एडीओ पंचायत ने स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

20 Nov · 18 views
देव दीपावली की तैयारियों में जुटी गंगा सेवा समिति, बलुआ घाट पर गंगा आरती मंच बनाने का कार्य शुरूचन्दौली

देव दीपावली की तैयारियों में जुटी गंगा सेवा समिति, बलुआ घाट पर गंगा आरती मंच बनाने का कार्य शुरू

बलुआ पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर 24 नवंबर को आयोजित होने वाली देव दीपावली गंगा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने श्रमदान कर गंगा आरती मंच लगाने का कार्य शुरू किया।

20 Nov · 11 views
चार सूत्रीय मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने भरी हुंकार, 3 दिसंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनीचन्दौली

चार सूत्रीय मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने भरी हुंकार, 3 दिसंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी

चहनिया ब्लॉक में रोजगार सेवक संघ ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बकाया मानदेय, ईपीएफ भुगतान, राज्य कर्मचारी का दर्जा और वेतन वृद्धि की मांग करते हुए 3 दिसंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल और विधानसभा घेराव की चेतावनी दी।

20 Nov · 13 views