कंदवा थाना क्षेत्र के असना गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार 55 वर्षीय निजी चिकित्सक सदानंद घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जमानियां के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
चन्दौली। कंदवा थाना क्षेत्र के असना गांव के पास सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ निजी चिकित्सक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को निजी साधन से जमानियां स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
जानकारी के अनुसार गवांछावर गांव निवासी सदानंद (55) जमानियां में निजी क्लिनिक चलाते हैं। बताया जाता है कि वह प्रतिदिन की तरह रविवार को भी बाइक से अपने क्लिनिक जा रहे थे। जैसे ही वह असना गांव के पास सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही सदानंद सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें निजी साधन से जमानियां स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचाया।