सकलडीहा। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ के पावन अवसर पर बाबा कीनाराम अघोर पीठ रामशाला एवं मां दुर्गा टेंट हाउस, उकनी डेढ़ावल की ओर से सेवा भाव के साथ विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छठ घाट पर पूजा-अर्चना करने पहुंचीं व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के बीच चना, चाय और फल वितरित किए गए।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक चना, चाय और फल उपलब्ध कराए। इस सेवा कार्य से घाट पर मौजूद व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं में खुशी देखने को मिली। लोगों ने आयोजकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
04
इस सेवा कार्य में विकास सिंह उकनी, विशाल सिंह, पंकज सिंह, सुजीत सिंह, शुभम मिश्रा, धीरज मिश्रा, ओम सिंह, नाचू प्रजापति एवं सन्नी ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

आयोजकों ने बताया कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग का भी पर्व है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस तरह का आयोजन किया जाता है। उन्होंने भविष्य में भी इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।