चंदौली जिले के नए जिलाधिकारी बनाए गए शैलेश कुमार। वर्तमान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री बनाया गया। प्रशासनिक फेरबदल में दोनों अधिकारियों की नई तैनाती हुई।
चंदौली। जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी चंदौली की जिम्मेदारी अब शैलेश कुमार को सौंपी गई है। वहीं वर्तमान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग को विशेष सचिव, मा. मुख्यमंत्री के पद पर नई तैनाती दी गई है।
जारी तबादला सूची के अनुसार शैलेश कुमार वर्तमान में जिलाधिकारी भदोही के साथ-साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात हैं। उन्हें अब जिलाधिकारी चंदौली बनाया गया है।
वहीं चंदौली के वर्तमान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग को विशेष सचिव, मा. मुख्यमंत्री के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस प्रशासनिक बदलाव के बाद चंदौली जिले को नया जिलाधिकारी मिलेगा।