चंदौली। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोरा के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने 28/29 अक्टूबर की रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मुगलसराय और अलीनगर क्षेत्र में रात्रि गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अभियान के दौरान होटल, ढाबों, लॉज, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ बैरियर लगाकर निगरानी की गई।

अभियान के दौरान अलीनगर पुलिस ने 30 इंडेन गैस सिलिंडर और एक टाटा मैजिक बरामद कर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं, चंदौली पुलिस ने 3, मुगलसराय पुलिस ने 4 और सैयदराजा पुलिस ने 1 वाहन सीज किया।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त तेज करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।