चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में 28 अक्टूबर को पुलिस लाइन चंदौली में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वांछित अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने गोतस्करी, शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए हाईवे और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा। साथ ही जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, बीट पुलिसिंग को सक्रिय बनाने और पटाखों की दुकानों व गोदामों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए।

गुमशुदा महिलाओं और बच्चों की शीघ्र बरामदगी पर विशेष जोर देते हुए एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।