एसपी आकाश पटेल ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 37 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए। कई चौकी प्रभारियों को हटाया गया, जबकि नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
चंदौली। जनपद की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने एक साथ 37 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला सूची जारी की है।

इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ चौकी प्रभारियों को उनके पद से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कई नए चेहरों को चौकी और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनाती देकर कार्यभार सौंपा गया है।
तबादला सूची जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अचानक हुए इस बड़े फेरबदल को पुलिसिंग में कसावट लाने और विभागीय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
फिलहाल सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।