इलिया। सारिंगपुर में सोमवार को समाजवादी पार्टी की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक महासचिव अरविंद पांडेय के आवास पर शाम चार बजे हुई बैठक में वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को दोबारा विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और घर-घर जाकर प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया।

बैठक में शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को पुनः विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। इस दौरान चुनाव को लेकर संगठन की भूमिका और जनसंपर्क अभियान को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक का संचालन ब्लॉक महासचिव अरविंद पांडेय ने किया, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट सुनील सिंह (मुखिया) ने की।

इस अवसर पर विकास यादव, गोपाल खरवार, कृष्ण सेवक पांडेय, तौसिफ खान, अब्बू हरैरा, अभिषेक सिंह, हनुमान पांडेय, दीनबंधु सिंह, शैलेंद्र बिंद और रामप्रकाश यादव सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।