नरसिंहपुर में हरिओम हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन 23 नवंबर को सुबह 10 बजे होगा। अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति एवं स्त्री रोग, पैथोलॉजी और 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
चंदौली। सदर ब्लाक
के नरसिंहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नई पहल होने जा रही है। नवीन मंडी के पास जीटी रोड स्थित हरिओम हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन 23 नवंबर 2026, सोमवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उद्घाटन पूज्य गुरुदेव भगवान के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा।
यह आयोजन परम पूज्य परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज की विशेष कृपा एवं आशीर्वाद से आयोजित किया जा रहा है।
हरिओम हॉस्पिटल में मरीजों को ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति एवं स्त्री रोग सेवाएं, पैथोलॉजी जांच तथा 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
अस्पताल के निदेशक डॉ. विवेक सिंह (एमडी मेडिसिन) हैं, जो जनरल फिजिशियन के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। कार्यक्रम में संस्थापक संजय सिंह, चेयरमैन वैभव सिंह और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता राय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों से उद्घाटन समारोह में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।