चंदौली। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली में एनसीसी कैडेट्स के सम्मान में रैंक सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार सिंह एवं वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कुल 11 एनसीसी कैडेट्स को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इनमें एक कैडेट को सार्जेंट, पांच कैडेट्स को कॉरपोरल और पांच कैडेट्स को लांस कॉरपोरल की रैंक प्रदान की गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए उनमें एकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने सभी रैंक प्राप्त कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ एवं विद्वान अध्यापक लवकुश सिंह, बृजेश कुमार सिंह,  नीरज कुमार सिंह,  राजमान राम प्रजापति, अभिषेक कुमार पांडेय,  आशीष कुमार एवं नवीन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

वहीं, एनसीसी प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने भी रैंक प्राप्त करने वाले सभी कैडेट्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के माध्यम से कैडेट्स को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व का संदेश दिया गया।