महिला शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी, सीडीओ, बीएसए और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। संघ की सदस्यों ने जनपद में शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और विकास की नई रोशनी आने की कामना की।
चंदौली। प्रकाश, उल्लास और खुशियों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर महिला शिक्षक संघ चंदौली की ओर से जनपद के प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। संघ की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी (CDO), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) तथा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की ओर से वंदना वर्मा, प्रीति अग्निहोत्री, अनीता कुमारी, ईरा सिंह, प्रिया रघुवंशी, अनुपमा सिंह, आशा, प्रिया सिंह, सुनीता गौतम, काम्या द्विवेदी, सुरेखा केशवानी एवं वंदना वर्मा ने सभी अधिकारियों और उनके परिवारजनों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
संघ की ओर से आशा जताई गई कि दीपावली का पावन पर्व जनपद में शिक्षा, सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और विकास की नई रोशनी लेकर आएगा। साथ ही सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों के अनगिनत दीप प्रज्वलित होंगे।
महिला शिक्षक संघ चंदौली ने जनपद के सभी सम्मानित अधिकारियों, शिक्षकों और जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।