नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने 16 नवंबर को चंदौली का कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चंदौली। नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सोमवार को पूर्वाह्न 9:45 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार पहुंचकर विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन करते हुए संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और जिले के प्रशासनिक मुखिया के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में पहुंचकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की तथा उनके कार्यों और विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, तत्परता और पारदर्शिता के साथ करने को कहा।
नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर नई शुरुआत हुई है।