चंदौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए शुक्रवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। 30 अक्टूबर  को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत जनपद चंदौली के कुल 2,03,650 किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की धनराशि हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र सहित सभी विकास खंडों और ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, चंदौली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक के प्रतिनिधि सुशील सिंह एवं मनोज कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुशील सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त प्राप्त करने वाले किसानों को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला उपायुक्त मनरेगा, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी, वृक्षबंधु डॉ. परशुराम सिंह, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. रितेश गंगवार सहित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा हिमांशु शेखर राय, मानसिंह, अरुण कुमार यादव, समाजसेवी रिपुसुदन पाण्डेय, सुनील मौर्या, पत्तन मौर्या, ओमप्रकाश सिंह, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और योजना की 24वीं किस्त जारी होने की जानकारी प्राप्त की।