चंदौली। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ के अवसर पर सकलडीहा स्थित टीमिलपुरा दुर्गा माता मंदिर के पास पोखरे पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मइया की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रामाश्रय यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए लोगों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। घाट पर छठी मइया के पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।