सकलडीहा। क्षेत्र के ग्राम सभा लेहरा में किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद होने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पहले ही काफी फसल नष्ट हो चुकी थी, लेकिन जो कुछ फसल बची हुई थी, वह भी बर्बाद हो गई। इससे किसानों की महीनों की मेहनत और खेती में लगाई गई पूंजी पर पानी फिर गया है।

फसल बर्बादी से किसानों के सामने परिवार के भरण-पोषण और आगामी खेती की तैयारी को लेकर चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खेती-किसानी ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। ऐसे में फसल का पूरी तरह नष्ट हो जाना उनके लिए बड़ा आर्थिक झटका है।

किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की है कि गांव में फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिल सके।

किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली तो उनके सामने अगली फसल की बुवाई और परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो जाएगा।

इस दौरान किसान श्रवण मौर्य, किसान नेता एवं ब्लॉक अध्यक्ष मनीष मौर्य, सुभाष यादव, बृजेश यादव, कैलाशपति मौर्य, रवि यादव, सुदर्शन मौर्य, पप्पू मौर्य, नंदलाल मौर्य, नामवर यादव, राजेश यादव, गोविंद यादव, लोकनाथ यादव, रूपनाथ यादव, बुल्लू पासवान, हीरा पासवान, शिवकुमार राम, इंद्रजीत राम, मिठाई राम, सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, उमेश यादव, धर्मराज यादव, रविंद्र यादव, नितेश मौर्य, गंगाराम मौर्य, आनंद मौर्य सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द फसल नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।