सकलडीहा। यातायात माह के तहत बुधवार को थाना सकलडीहा क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने सघन तिराहे पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे 50 लोगों को हेलमेट वितरित किए।
sharada
हेलमेट वितरण के साथ ही सभी वाहन चालकों को सड़क पर चलते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि अनमोल जीवन की सुरक्षा का माध्यम है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, तेज गति से वाहन चलाने से बचें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही नियमों की अनदेखी से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और उनके गंभीर परिणामों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।

हेलमेट पाकर वाहन चालकों ने खुशी जाहिर की और भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। पुलिस के इस जागरूकता अभियान की लोगों ने सराहना की।