चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं चकिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शारदा प्रसाद के 65वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। चकिया विधानसभा क्षेत्र (383 सुरक्षित) के विभिन्न इलाकों से लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

शारदा प्रसाद के जन्मदिन को लेकर विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के अलग-अलग कोनों से शुभचिंतकों, समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। लोगों ने कहा कि शारदा प्रसाद का सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र की राजनीति में योगदान हमेशा चर्चा में रहा है। उनके जन्मदिन पर सभी ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देने वालों में पंकज मिश्रा‚ अशोक पाण्डेय, वशिष्ठ मौर्या, जीतेन्द्र गुप्ता, उमेश पासवान, चन्द्रबली यादव, हरेराम पांडे, सोनू सिंह, मनोज यादव, मीनू पाठक, पवन चौहान, अश्वनी दुबे‚ क्रांति चौहान, लालू केसरी, लव जायसवाल, राजू केसरी, देवेंद्र साहनी, जितेंद्र कुमार‚ पुरुषोत्तम राय एवं अर्जुन सहित अन्य शुभचिंतक शामिल रहे।

लोगों ने अपने संदेशों के माध्यम से पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। चकिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से मिली शुभकामनाओं ने जन्मदिन के अवसर को और भी खास बना दिया।