चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के काली माता पोखरे में गुरुवार 12 दिसंबर को सुबह करीब 5:15 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय स्तर से सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को पोखरे से सुरक्षित बाहर निकलवाया।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।