विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में संत मुकेशनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिवाजी सिंह ने हिंदू एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
चंदौली। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से सदर विकासखंड के बिसौरी ग्राम पंचायत में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक परम पूज्य संत सुकेशनाथ जी शामिल हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती, हिंदू समाज की एकजुटता और सामाजिक समरसता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिवाजी सिंह ने हिंदू समाज को संगठित करने और संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना चाहिए।
बैठक के दौरान मुख्य अतिथि संत मुकेशनाथ जी सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का अंगवस्त्र भेंटकर और माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री रघुवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष शिव विराज शर्मा समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा गरिमा सिंह, प्रतिभा पाल, विपिन पांडेय सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। जिला संगठन की ओर से राजन सिंह, महामंत्री संतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, आपसी समन्वय बढ़ाने और समाज में एकता का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।