चंदौली। सदर विकास खंड के बिसौरी ग्राम स्थित गणपति स्कूल में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री रघुवीर प्रताप सिंह और प्रदेश मंत्री बच्चा शुक्ला की देखरेख में संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान शिवा सिंह को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में ऋषिकेश उर्फ राजन सिंह को जिला महामंत्री, संतोष सिंह को जिला उपाध्यक्ष, पंकज सिंह को संगठन मंत्री और अजय सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं हर्षिता तिवारी को भी संगठन मंत्री बनाया गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी में संधारी यादव, गोविंद दुबे और मनीष कुमार को शामिल किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में रुद्रप्रताप और प्रदीप का चयन किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
बैठक के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवा सिंह ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन के हित में कार्य करते हुए उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर पूरी ऊर्जा और समर्पण से काम किया जाएगा।

बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी मिथुन चंद्र डे, क्षेत्रीय अध्यक्ष विपिन चंद्र पांडेय, महिला प्रकोष्ठ की सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वंदना सिंह, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिमा पाल, मंडल उपाध्यक्ष रितू चंद्र डे, मंडल मंत्री रजनी देशाई, महानगर अध्यक्ष प्रीति मिश्रा, जितेंद्र पटेल और महानगर मंत्री कृष्णा जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।