चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा बाघी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहा चार वर्षीय मासूम जिलानी अचानक पानी से भरी छोटी गड़ही में गिर गया, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
​जानकारी के अनुसार, जिलानी अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक पास ही मौजूद पानी भरी गड़ही में जा गिरा। साथ खेल रहे बच्चों ने जब उसे डूबते देखा तो चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।
​बच्चों का शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदहवास हालत में मासूम को बाहर निकाला और सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जिलानी को मृत घोषित कर दिया।
​डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस अचानक हुए हादसे से पूरे कस्बा बाघी गांव में सन्नाटा और शोक का माहौल व्याप्त है।