चंदौली। कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से डिश टीवी कनेक्शन उपलब्ध कराने के मामले में जनपद चंदौली ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश स्तरीय इस रैंकिंग में गाजीपुर जिला दूसरे स्थान पर और आजमगढ़ जिला तीसरे स्थान पर रहा।
चंदौली जनपद को पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाने में वीएलई इमरान अंसारी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 34 डिश टीवी कनेक्शन स्थापित कर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अव्वल आने पर इमरान अंसारी हुए सम्मानित
इमरान अंसारी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर डिश टीवी के यूपी हेड अखिलेश पांडेय एवं सीएससी के जिला हेड रामभरोस यादव ने उन्हें संयुक्त रूप से उपहार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने इमरान अंसारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सीएससी के माध्यम से डिजिटल सेवाएं पहुंचाने में जिले के कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय है। इस उपलब्धि से पूरे जिले के सीएससी संचालकों में उत्साह का माहौल है।