सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले एक मनचले को पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सकलडीहा। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना सकलडीहा की एंटी रोमियो टीम को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने व गाना गाकर फब्तियां कसने वाले एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद ने बताया कि रेलवे स्टेशन सकलडीहा परिसर के बाहर एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं पर फब्तियां कस रहा था। सूचना मिलते ही गश्त पर निकली एंटी रोमियो टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से धर दबोचा। पकड़ा गया अभियुक्त रमेश राम (23 वर्ष) पुत्र सुबेदार राम, ओनावल गांव (थाना सकलडीहा) का निवासी है।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी थाना सकलडीहा में धारा 354, 354क भादवि और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा (मु.अ.सं. 192/22) दर्ज है। इस ताजा मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 197/2026 और धारा 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के साथ उपनिरीक्षक जगदीश यादव, महिला हेड कांस्टेबल रिमा यादव, कांस्टेबल प्रश्विन दूबे और कांस्टेबल हृदेश चक्रवर्ती शामिल रहे।