बसगावां में 22 नवंबर को बाल मेधा प्रतियोगिता आयोजित होगी। कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। दोनों वर्गों में प्रथम 10 स्थान पाने वालों को साइकिल समेत आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। आवेदन 15 नवंबर तक प्राप्त और 16 नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे।
कमालपुर। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने और विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से ग्राम सभा बसगावां में 22 नवंबर, रविवार को बाल मेधा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थी शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को साइकिल, पंखा, घड़ी और स्कूल बैग समेत आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
दो वर्गों में होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया है। प्राथमिक वर्ग में कक्षा तीन से पांच तक और पूर्व माध्यमिक वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोजकों का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता का आकलन करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
सुबह आठ बजे होगी परीक्षा, 11 बजे पुरस्कार वितरण
बाल मेधा प्रतियोगिता की परीक्षा सुबह आठ बजे आयोजित होगी, जबकि पुरस्कार वितरण पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी 26 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्राथमिक विद्यालय बसगावां से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है।
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
प्रतियोगिता के संबंध में शिक्षक अशोक कुमार पाल ने जानकारी दी। प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर 8840150213 और 9889055227 पर संपर्क किया जा सकता है।