चन्दौलीसेंट जोसेफ स्कूल कमालपुर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘कुरुक्षेत्र-2026’ का भव्य समापन हुआ। चार सदनों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में ग्रीन हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। समारोह में विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का संदेश दिया गया।
21 Nov · 45 views
चन्दौलीइनायतपुर गांव में सड़क किनारे गड्ढे में फंसी कार को पूर्व ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ पत्रकार जलील अंसारी की पहल पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कार में सवार चारों लोग सुरक्षित रहे।
20 Nov · 40 views
चन्दौलीकमालपुर के सेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘कुरुक्षेत्र-2026’ का भव्य आयोजन हुआ। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। 100 मीटर दौड़ में सात्विक यादव प्रथम, आदित्य यादव द्वितीय और अर्जुन यादव तृतीय स्थान पर रहे।
20 Nov · 35 views
चन्दौलीकमालपुर में चोरी और दुकानदार पर हमले की घटनाओं से चिंतित व्यापारियों ने अध्यक्ष भोलेनाथ जायसवाल के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद साधना सिंह से मुलाकात की। सांसद ने एसपी चंदौली से फोन पर बात कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिलाया।
18 Nov · 118 views
चन्दौलीसकलडीहा क्षेत्र के खोर गांव में शराब और गांजा बिक्री का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने जांच का आश्वासन दिया है।
17 Nov · 55 views
चन्दौलीधानापुर ब्लॉक में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 में तीन विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। यूपीएस मिर्जापुर की श्रेया मौर्य 41 अंक पाकर प्रथम रहीं, जबकि अंशिका कुमारी और आशीष मौर्य ने 40-40 अंक हासिल किए।
14 Nov · 39 views
चन्दौलीजनौली गांव में शुक्रवार रात चोरों ने किराना दुकान का दरवाजा तोड़कर करीब 20 हजार रुपये नकद और कीमती सामान चोरी कर लिया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और हमले की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत है। व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक से जल्द खुलासे की मांग की है।
13 Nov · 85 views
चन्दौलीबहेरी गांव में सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ कार्यालय के उद्घाटन पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने एसआईआर को कोरोना महामारी जैसा बताते हुए भाजपा पर वोट चोरी की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की।
10 Nov · 78 views
चन्दौलीकमालपुर स्थित रस्तोगी लॉन में जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संघटन की जिला इकाई की बैठक संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह शक्ति की मौजूदगी में संगठन विस्तार, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। नए पत्रकारों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई गई।
09 Nov · 275 views
चन्दौलीकमालपुर बाजार में पटाखा फोड़ते समय अचानक विस्फोट होने से 24 वर्षीय विश्वजीत सिंह घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
08 Nov · 243 views
चन्दौलीबसगांवा सहकारी समिति में पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। किसानों को वैज्ञानिक पशुपालन, पौष्टिक चारे और टीकाकरण की जानकारी दी गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ साड़ी, पंखा और लाइट वितरित की गई।
07 Nov · 29 views
चन्दौलीकमालपुर क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने शराब की दुकानों और कम्पोजिट वाइन शॉप का औचक निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर, बिक्री व्यवस्था और अभिलेखों की जांच कर अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
06 Nov · 96 views