पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और संगठन के विस्तार को लेकर मंगलवार को लक्ष्मी लॉन में
की चकिया तहसील इकाई की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीण अंचल के पत्रकारों की समस्याओं पर गहन चर्चा की गई और नई तहसील कार्यकारिणी की घोषणा हुई। कार्यक्रम के दौरान उपजा समेत अन्य संगठनों से जुड़े दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने एसोसिएशन का दामन थामा।
पत्रकारों के सम्मान से समझौता नहीं: तारकेश्वर सिंह
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे वाराणसी मंडल संरक्षक तारकेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह की अगुवाई में संगठन प्रदेश के 62 जिलों में मजबूती से कार्य कर रहा है और बाकी 10 जिलों में पुनर्गठन जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण और तहसील स्तर के पत्रकारों को सशक्त मंच प्रदान करना तथा उनके सम्मान की रक्षा करना ही संगठन का मूल उद्देश्य है।
हर सुख-दुख में साथ रहेगा संगठन: जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के सुख-दुख और मान-सम्मान के लिए संगठन हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगा।
24 से अधिक पत्रकारों ने ली सदस्यता
बैठक के दौरान गोविंद प्रसाद केशरी, प्रेमशंकर त्रिपाठी, विजय विश्वकर्मा, मनोज सिंह यादव, राकेश केशरी, चंद्रशेखर यादव, अवधेश कुमार द्विवेदी, श्रीप्रकाश दुबे, शिवम गुप्ता, त्रिनाथ पांडेय, किशन कुमार श्रीवास्तव, अशोक केशरी, परविंदर कुमार केशरी, अनुज चौहान, अवनीश कुमार सिंह, तरुण सिंह, तौसीफ खान, केदारनाथ त्रिपाठी 'राहुल', राम आशीष भारती, लोकपति सिंह, रणजीत सिंह, राकेश सिंह, शशिप्रकाश दूबे और चंद्रशेखर सिंह यादव सहित अन्य पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में रतीश कुमार, विनोद कुमार सिंह, मुसाफिर विश्वकर्मा, मंगला सिंह, राजन सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, डॉ. देवेंद्र मौर्य, मिथिलेश कुमार, उदय प्रताप सिंह, मोहम्मद तस्लीम, अंकित सैनी, श्याम यादव, रत्नेश यादव, प्रदीप उपाध्याय, सत्येंद्र सूर्यवंशी, उमाशंकर मौर्य, संदीप गुप्ता, गौरव, इरफान अंसारी और शशि शेखर सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया।