अलीनगर थाना पुलिस ने इनोवा वाहन से 6 कुंतल 500 ग्राम गोमांस और दो चापड़ बरामदगी के मामले में वांछित मो. राशिद कुरैशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह 17 अक्टूबर को कार्रवाई के दौरान फरार हो गया था। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
चन्दौली। अलीनगर थाना पुलिस ने इन्नोवा वाहन से 6 कुंतल 500 ग्राम गोमांस बरामदगी के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त मो. राशिद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे 20 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9:35 बजे मुगलसराय के कसाब मोहल्ला स्थित स्लॉटर हाउस के पास से गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को अलीनगर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक इन्नोवा वाहन को रोककर तलाशी ली थी। इस दौरान वाहन से 6 कुंतल 500 ग्राम गोमांस और दो चापड़ बरामद किए गए थे। मौके से पुलिस ने फैयाज कुरैशी को गिरफ्तार किया था, जबकि वाहन चालक गुड्डू और उसमें सवार मो. राशिद कुरैशी फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने थाना अलीनगर में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. राशिद कुरैशी (26 वर्ष), पुत्र युसुफ कुरैशी उर्फ इशू, निवासी कसाई मोहल्ला उर्फ कसाब मोहल्ला, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली के रूप में हुई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया।
इस मामले में थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 640/26 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/5बी/8, आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1)/3(5) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, चौकी प्रभारी जफरपुर उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल विकास सिंह शामिल रहे।