चन्दौली। अलीनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिलें मुगलसराय स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। वहीं, गिरोह का कथित सरगना मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
Add
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। मामले में थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 643/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2)/317(4) में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Add sanajy

पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिलों के दस्तावेज मांगे जाने पर बाल अपचारी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में उन्होंने कथित तौर पर बताया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। गिरोह के सरगना के साथ मिलकर मुगलसराय स्टैंड और आसपास के इलाकों से वाहन चोरी किए जाते थे।


पुलिस फरार सरगना की तलाश कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।