धानापुर। धानापुर ब्लॉक में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह के पदभार ग्रहण करने पर परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन द्वारा एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवागत बीईओ का माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा
स्वागत समारोह के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी से ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर बनाने और अनुदेशकों की समस्याओं को लेकर सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की। नवागत बीईओ अश्वनी कुमार सिंह ने एसोसिएशन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लॉक में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।

स्वागत समारोह में जयप्रकाश सिंह, मनीष सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नत्थू यादव, ब्लॉक महामंत्री सुजीत पांडेय, ब्लॉक संरक्षक नारद यादव तथा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश पांडेय जी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बीईओ को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।