चन्दौलीधानापुर थाना क्षेत्र में पिछले दो महीनों से चोरी की घटनाओं ने दहशत बढ़ा दी है। आवाजापुर, बिरना, नरौली, भदाहू और धानापुर बाजार में लाखों की चोरी के बाद अब रमरजाय चट्टी की शराब दुकान भी निशाने पर आ गई। जिला पंचायत सदस्य की बाइक चोरी होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने एसपी से जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
21 Nov · 107 views
चन्दौलीशहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विभिन्न दौड़ और गोला फेंक प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
19 Nov · 23 views
चन्दौलीविधानसभा सैयदराजा और सकलडीहा में 19 से 26 नवंबर 2026 तक विधायक खेल स्पर्धा आयोजित होगी। आठ खेल विधाओं में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
18 Nov · 29 views
चन्दौलीधानापुर में जय बजरंग दंगल कमेटी ने अंतरराज्यीय कुश्ती दंगल कराया। 500 से 51 हजार रुपये तक की कुश्तियों में कई जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। विधायक सुशील सिंह ने अखाड़े की बाउंड्रीवॉल बनवाने की घोषणा की।
16 Nov · 91 views
चन्दौलीधानापुर थाना क्षेत्र के तोरवा रमरजाय में रविवार रात चोरों ने कंपोजिट अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकान में सेंध लगाकर लाखों की नकदी और ब्रांडेड शराब चोरी कर ली। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
16 Nov · 141 views
चन्दौलीनोनारी गांव निवासी होमगार्ड गंगा दास मौर्य की रविवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय अचानक अचेत होने के बाद मौत हो गई। उनके निधन से गांव में शोक छा गया।
15 Nov · 46 views
चन्दौलीधानापुर स्थित शहीद पार्क में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा ने सदस्यता अभियान शुरू किया। जिला अध्यक्ष श्रवण कुशवाहा ने मजदूरों और ग्रामीण गरीबों के अधिकारों की लड़ाई मजबूत करने तथा आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों में जुटने की अपील की।
15 Nov · 13 views
चन्दौलीधानापुर ब्लॉक के 114 गांवों में डाला छठ की धूम। नरौली समेत गंगा घाटों और पोखरों पर बैरिकेडिंग, नाव, गोताखोर और पुलिसकर्मी तैनात। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने श्रद्धालुओं के लिए बैठने, चाय और प्रसाद की व्यवस्था कराई।
15 Nov · 17 views
चन्दौलीछठ महापर्व को लेकर चंदौली प्रशासन अलर्ट है। एडीएम राजेश कुमार और एएसपी विक्रम दहिया ने नरौली, गुरैनी, प्रहलादपुर और बलुआ घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पुलिस बल, नाव और गोताखोरों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
14 Nov · 17 views
चन्दौलीधानापुर ब्लॉक में 114 स्थानों पर छठ महापर्व मनाया जाएगा। विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
14 Nov · 61 views
चन्दौलीधानापुर स्थित विजयदशमी पोखरा पर छठ पूजा की तैयारियों के दौरान पोस्टर लगा रहे 18 वर्षीय बिजली मिस्त्री कार्तिक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
12 Nov · 58 views
चन्दौलीधानापुर किसान बाजार में शिवनंदम फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी और भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ग्राफ्टिंग तकनीक से सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में किसानों को 3000 ग्राफ्टेड पौधे निशुल्क बांटे गए। वैज्ञानिकों ने आधुनिक खेती, उन्नत प्रजातियों और किसानों की आय बढ़ाने के उपाय बताए।
07 Nov · 96 views