धानापुर। कस्बा स्थित विजय दशमी तालाब पर उदयनाथ सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय भव्य श्रीराम कथा के दूसरे दिन बुधवार को प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज ने अपने ओजस्वी वचनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने जीवन में विनम्रता, संस्कार और सच्ची भक्ति का गहरा संदेश दिया।
Rajan maharaj2
श्रेष्ठजनों को प्रणाम करने और अहंकार त्यागने का संदेश
​कथावाचक राजन जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कोई भी अच्छा कार्य करने से पहले अपने श्रेष्ठजनों को प्रणाम करने की आदत को अपने स्वभाव में शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के अंतःकरण को आत्मिक सुख मिलता है। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी का उदाहरण देते हुए बताया कि तुलसीदास जी ने प्रभु श्रीराम को प्रणाम करने से पहले रामचरितमानस को प्रणाम किया, जो उनके ग्रंथ के प्रति अपार श्रद्धा और सम्मान को दर्शाता है।
उन्होंने माता सती के प्रसंग का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्ति को जीवन में ऊंचा पद और अधिकार मिलने के बाद अक्सर अभिमान (अहकार) आ जाता है, जिसका तुरंत त्याग कर देना चाहिए। सच्ची महानता पद या अधिकार से नहीं, बल्कि अच्छे संस्कारों, विनम्र व्यवहार और ईश्वर के प्रति समर्पण से प्राप्त होती है।
Add
Add sanajy​शिव-सती प्रसंग से गूंज उठा कथा पंडाल
​कथा के दौरान राजन जी महाराज ने भगवान शिव द्वारा श्रीराम कथा में विश्वास, माता सती के भ्रम का निवारण, भगवान शिव की सत्तासी हजार वर्ष की लंबी समाधि, राजा दक्ष के यज्ञ में सती का अपमान और तत्पश्चात शिवगणों द्वारा यज्ञ के विध्वंस जैसे मार्मिक और अद्भुत प्रसंगों का सजीव वर्णन किया। इन प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की अलौकिक लीला के दर्शन हुए। उन्होंने यह भी बताया कि जिस चर्चा में भगवान स्वयं आकर खड़े हो जाएं, वही सच्चा भक्त और सच्ची कथा है।

हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
​श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा पंडाल में राम भक्तों का भारी हुजूम उमड़ा, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान कर पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन गोविंद उपाध्याय द्वारा किया गया।
​
कथा के दौरान काराकाट विधायक राजराजेश्वर सिंह, अशोक सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, सदानन्द दुबे, किरन सिंह, मीरा सिंह, अजय सिंह और हर्षवर्धन सिंह यजमान के रूप में मौजूद रहे।
​
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रही। इसके साथ ही, व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दो सौ से अधिक निजी वालेंटियर (स्वयंसेवक) भी मुस्तैद नजर आए।