कमालपुर। क्षेत्र के खोर गांव स्थित सुरेंद्र प्रताप सिंह के निवास पर सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता और युवाओं के मार्गदर्शन जैसे विभिन्न गंभीर विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
​बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक गोपाल सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास हमेशा देश और समाज की रक्षा व हित के लिए समर्पित रहा है। ऐसे में आज के दौर में भी क्षत्रियों का दायित्व है कि वे देश को एक नई दिशा और दशा प्रदान करें। इसके लिए पूरे समाज को मतभेद भूलकर एक मंच पर आना होगा।

​कार्यक्रम में डॉ. संजय सिंह ने कहा कि संगठन में ही वास्तविक शक्ति निहित होती है। राजनीतिक दलों ने हमेशा क्षत्रिय समाज को गुमराह करने का काम किया है, इसलिए अब समाज को अपने अधिकारों और राष्ट्रहित के लिए संगठित होकर चलना होगा। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशे की लत में जकड़े युवा इस बुराई से बाहर निकलें और अपनी ऊर्जा का उपयोग देश व समाज के निर्माण में करें।
​बैठक की अध्यक्षता उदय प्रताप सिंह ने की तथा कुशल संचालन राजेश सिंह द्वारा किया गया।

​इस अवसर पर यशवंत सिंह, रमाशंकर सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञानचंद्र सिंह, रंगनाथ सिंह, संजीत सिंह, अश्वनी सिंह, राजू सिंह, रिंकू सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।