कंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत ग्राम कुर्मी निवासी 51 वर्षीय राधेश्याम को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
चंदौली। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कंदवा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राधेश्याम पुत्र मिश्री, निवासी ग्राम कुर्मी, थाना कंदवा, जनपद चंदौली, उम्र करीब 51 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में कंदवा पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन), चंदौली से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के संबंध में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया।
यह मामला वाद संख्या मु0नं0 500/18, रामजी राम बनाम राधेश्याम से संबंधित है। इसमें अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल, उपनिरीक्षक उमेश कुमार और कांस्टेबल नायब शामिल रहे।