चंदौली। विजयदशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को सदर कोतवाली परिसर में 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल और अभिषेक नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति विस्तार से जागरूक किया।
Add sanajyगुड टच और बैड टच पर खुलकर की गई बात
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी चारु द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बीपी पांडेय ने बच्चों को सरल भाषा में 'गुड टच' और 'बैड टच' के अंतर को समझाया। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि यदि उन्हें कभी भी कोई स्पर्श असहज या संदिग्ध लगे, तो डरने के बजाय तुरंत अपने माता-पिता, अभिभावकों या शिक्षकों को इसके बारे में बताएं। सीओ चारु द्विवेदी ने कहा कि बच्चों को कम उम्र से ही अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर सजग रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए।

साइबर ठगी से बचने के लिए बरतें सावधानी
इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए। सीओ ने बताया कि साइबर अपराधी तरह-तरह के प्रलोभन देकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में किसी के साथ भी अपना ओटीपी, पासवर्ड या कोई अन्य निजी जानकारी साझा न करें। एसएचओ बीपी पांडेय ने बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते ہوئے कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लें।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं से अवगत कराया। साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए 1930 नंबर पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना मिलते ही तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर संतोष तिवारी, नीतू तिवारी, नेहा मिश्रा, अभय कश्यप, किशन तिवारी सहित विद्यालय परिवार और पुलिस विभाग के कई अन्य लोग उपस्थित रहे।