चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस को कालाबाजारी और अवैध परिवहन के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चंदौली-मझवार रेलवे स्टेशन के समीप मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 25 हजार लीटर अवैध हाई स्पीड डीजल से भरा एक टैंकर जब्त किया है।
​तलाश लेने पर टैंकर से फर्जी बिल्टी, इनवॉइस और ई-वे बिल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने टैंकर को नवीन मंडी परिसर में खड़ा कराकर सील कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

​बिहार ले जाया जा रहा था अवैध डीजल
​मामले की जानकारी देते हुए सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडे ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध डीजल से भरा एक टैंकर बिहार की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चंदौली-मझवार स्टेशन के पास घेराबंदी की और टैंकर को धर दबोचा।

​सप्लाई इंस्पेक्टर कर रहे जांच, चालक हिरासत में
​पुलिस ने मौके से टैंकर चालक अवधेश कुमार निवासी देवगलपुर, थाना मऊ को हिरासत में ले लिया है। बरामद कागजातों और डीजल की जांच सप्लाई इंस्पेक्टर (पूर्ति निरीक्षक) द्वारा कराई जा रही है।

​इस संबंध में सदर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम (1955) की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज (मु0सं0 493/26) कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
​इस सफल कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक मारकंडेय सिंह, कांस्टेबल सागर, कांस्टेबल अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।