चंदौली। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को स्थानीय पुलिस लाइन में कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
Add

इस दौरान एसपी आकाश पटेल ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को शहीद जवानों की शौर्य गाथा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा और कर्तव्यों के निर्वहन में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का यह बलिदान सदैव पुलिस बल को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सतीश चंद्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी डॉ. चारू द्विवेदी सहित अन्य क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।