महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
चंदौली। जिले में महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अवकाश घोषित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी के अवसर पर अवकाश निर्धारित किया गया था। इसी क्रम में अब 19 अक्टूबर, सोमवार को भी महानवमी के पावन अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुपालन में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।