चंदौली। विकासखंड बरहनी के खरखोली स्थित बुद्ध विहार में मंगलवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक का 'विजय धम्म दिवस' पूर्ण श्रद्धा, उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामजन्म मौर्य ने की तथा संचालन खरखोली के पूर्व प्रधान व बरहनी जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 4 के प्रत्याशी शिवकुमार सिंह कुशवाहा ने किया।

​समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. रामजन्म मौर्य ने कहा कि विश्व विजेता सम्राट अशोक का जीवन संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। आज के दौर में समाज में शांति, समरसता और समानता कायम करने के लिए सम्राट अशोक द्वारा दर्शाए गए विजय धम्म के पदचिन्हों पर चलना बेहद जरूरी है।

पंचशील और लटिया महोत्सव के महत्व पर हुआ मंथन
​कार्यक्रम में पहुंचे विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार मौर्य ने भगवान बुद्ध के बताए पंचशील मार्ग के अनुसरण पर जोर देते हुए विजय धम्म दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. गिरिजा प्रसाद मौर्य ने लटिया महोत्सव और धम्म विचारधारा के सामाजिक सरोकारों पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि विजय प्रधान ने बुद्ध विहार पहुंचे सभी अतिथियों व क्षेत्रीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

क्षेत्र के गणमान्यजनों की रही बड़ी भागीदारी
​समारोह में क्षेत्र के कई गांवों से आए प्रबुद्धजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें मुख्य रूप से खरखोली से राजाराम मौर्य, रंजीत मौर्य, अरविंद मौर्य; प्रीतमपुर से राजाराम प्रधान, डॉ. कृष्णानंद, श्याम सुंदर मौर्य, बृजेश कुमार; नेवादा से रामदयाल मौर्य, राम अवध मौर्य; लक्ष्मणपुर से बल्लर मौर्य, अंगद मौर्य; सीधना से प्रेम प्रकाश मौर्य; फुटिया से लक्ष्मण मौर्य, सीहोर मौर्य, रामजी मौर्य, सागर राम; मकरमपुर से जंग बहादुर राम और काजीपुर से रामनरेश मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
​कार्यक्रम के अंत में आयोजक शिवकुमार सिंह कुशवाहा ने सभी क्षेत्रवासियों और आगंतुकों को पावन विजय धम्म दिवस की बधाई व साधुवाद दिया।