सकलडीहा। क्षेत्र के डेढ़ावल गांव में रविवार सुबह एक घर में कोबरा सांप दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सांप गांव निवासी राकेश खरवार के घर में सुबह करीब 10 बजे दिखाई दिया। कोबरा को देखकर घर के लोगों और आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। इसके बाद सर्पमित्र मार्कंडेय प्रजापति को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सर्पमित्र मार्कंडेय प्रजापति मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक कोबरा का रेस्क्यू किया। उनके प्रयास से सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। इस दौरान सांप को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
Shrap 2
सांपों से दूरी बनाए रखने की दी सलाह
सर्पमित्र मार्कंडेय प्रजापति ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि सांप दिखाई देने पर घबराने के बजाय उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए। सांप को खुद पकड़ने या मारने का प्रयास नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर सर्पदंश का खतरा बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग की टीम से सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और खेतों व झाड़ियों में काम करते समय सतर्क रहने की अपील की। खासकर बारिश के मौसम में सांपों के दिखाई देने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।