सकलडीहा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व की सहमति से धीरेंद्र कुमार को चंदौली जिले में 'सदस्यता अभियान समिति' का नया जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इस मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई तथा उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

​नव नियुक्त जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि "जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना ही प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। बहुजन समाज के हक-अधिकारों की लड़ाई और मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को घर-घर तक ले जाने के लिए सदस्यता अभियान में पूरी ताकत झोंक दी जाएगी।"

​इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, सम्यक महाराज, सिद्धार्थ प्राण बाहु, डॉ. जयंत चौधरी, देवा कुलकर्णी, शेरु निगम, रोहित विश्वकर्मा, ए.पी. सिंह, शनि राव, सूर्य प्रताप, डॉ. नन्दलाल महादेवन, काजू सरदार, संघर्ष सूर्यवंशी, आकाश जाटव, शेरु रावण, पुनीत रावण और बासदेव समेत दर्जनों क्रांतिकारी साथी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।