खुशी रस्तोगी की प्रेरणादायक हिंदी कविता 'हे पार्थ! समर्पण हो लक्ष्य प्रति' जीवन के संघर्षों में लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण, आत्मविश्वास, धैर्य, संयम और दृढ़ संकल्प का संदेश देती है। श्रीमद्भगवद्गीता की प्रेरणा से ओतप्रोत यह कविता मन के मोह और विचलन पर विजय प्राप्त कर कर्मपथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
हे पार्थ! समर्पण हो लक्ष्य प्रति
जिसका जग जीवन बने साक्ष्य।
हो नेत्र में तब स्वाभिमान साथ
तो।दो हर समय का रत्ती रत्ती।
बस समपर्ण हो लक्ष्य प्रति..१
प्रारंभ होगा जब रण का
विचलित होंगे तब तन _ मन
बन मोहिनी सब आयेंगे।
मन के असुर मोह जायेंगे।
पर सजग होना हर घड़ी घड़ी
बस समपर्ण हो लक्ष्य प्रति।..२
तब तन के सुर को तुम जागना।
सुन वीर _ रस का राग धुन
मन के ज्ञान _वीणा को बजाना
तप का नृत्य नाच गान कर।
रह के हर कण कण पर , होना तुम सती सती
बस समर्पण हो लक्ष्य प्रति।..३
जब निश्चय हो अविचल अटल
तब ध्वज , विराट _ विशाल , विजय का होगा।
सुखद अंत होगा , इस आरंभ का भी
जब धैर्य , शांति, संतोष होगा।
मन में सुख , तन में राग
नत मस्तक होगा , प्रसन होगी वेदना अति
हे पार्थ! समर्पण हो लक्ष्य प्रति
बस समर्पण हो लक्ष्य प्रति..४
रचनाकार: खुशी रस्तोगी