कमालपुर। स्थानीय बाजार में रविवार को पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में 24 वर्षीय युवक घायल हो गया। पटाखा अचानक फटने से उसके पैर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कमालपुर गांव निवासी विश्वजीत सिंह (24), मुन्ना सिंह के पुत्र हैं। रविवार को पटाखा फोड़ते समय अचानक पटाखा फट गया, जिसकी चपेट में आने से विश्वजीत के पैर में चोट लग गई।

हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर वाराणसी रवाना हो गए।