कमालपुर में मुकुट पूजन और क्षीरसागर के जीवंत मंचन के साथ भव्य रामलीला का शुभारंभ हुआ, आगामी दिनों के रामलीला मंचन की समय-सारणी भी जारी की गई।
कमालपुर। कस्बा स्थित
रामलीला समिति के तत्वावधान में धार्मिक आस्था और परंपरा की प्रतीक रामलीला का शुभारंभ सोमवार को विधि-विधान एवं मुकुट पूजन के साथ हुआ। प्रथम दिन 'क्षीरसागर' प्रसंग का भव्य मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु देर रात तक डटे रहे।
मंचन के दौरान कलाकारों के जीवंत संवाद, अभिनय और आकर्षक मंच सज्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक प्रसंगों के सजीव चित्रण से पूरा परिसर "जय श्रीराम" के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।
22 अक्टूबर तक चलेगा रामलीला का मंचनरामलीला समिति के अध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष भी रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का क्रमानुसार मंचन किया जाएगा। उन्होंने आगामी दिनों की समय-सारणी साझा की:
6 अक्टूबर: राम जन्म, शिक्षा-दीक्षा व शिकार
7 अक्टूबर: विश्वामित्र आगमन एवं ताड़का वध
8 अक्टूबर: मीना बाजार व पुष्प वाटिका (फुलवारी)
9 अक्टूबर: धनुष यज्ञ एवं परशुराम-लक्ष्मण संवाद
10 अक्टूबर: श्री राम विवाह
11 अक्टूबर: श्री राम वनवास
12 अक्टूबर: जयंत नेत्र भंग
13 अक्टूबर: नक्कटैया एवं खर-दूषण वध
14 अक्टूबर: सीता हरण, जटायु मोक्ष, शबरी प्रसंग व नारद-राम संवाद
15 अक्टूबर: राम-सुग्रीव मित्रता एवं बाली वध
16 अक्टूबर: लंका दहन
17 अक्टूबर: अंगद-रावण संवाद
18 अक्टूबर: लक्ष्मण शक्ति
19 अक्टूबर: कुंभकरण, मेघनाद एवं अहिरावण वध
20 अक्टूबर: विजयादशमी (रावण वध)
21 अक्टूबर: भरत मिलाप
22 अक्टूबर: श्री राम राज्याभिषेक (राजगद्दी)
रामलीला के आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष व उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय, संजीवन मिश्रा, संजय मिश्रा, रविंद्र नाथ दुबे, बसंत मिश्रा, गणेश अग्रहरि, संजय रस्तोगी, राधारमण रस्तोगी, सौरभ दुबे सहित कई गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।