कमालपुर में दशहरा के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कमालपुर। दंगल समिति की ओर से दशहरा के दूसरे दिन यानी 21 अक्टूबर को इमामबाड़ा के समीप विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया जाएगा। कुश्ती दंगल को सुचारू एवं सफल रूप से संपन्न कराने के लिए समिति का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
नीरज अग्रहरि संरक्षक और मदन मोहन बने अध्यक्ष
बैठक में सर्वसम्मति से नीरज अग्रहरि (पत्रकार) व संतोष कुमार (पूर्व प्रधान) को संरक्षक, मदन मोहन रस्तोगी को अध्यक्ष तथा राजीव अग्रहरि को महामंत्री चुना गया।
उपाध्यक्ष: वीरेंद्र अग्रहरि, दिनेश गुप्ता, रितेश पांडेय, विजय मौर्य, धीरज अग्रहरि
कोषाध्यक्ष: चेतन जायसवाल
संगठन मंत्री: विकास गुप्ता, बिनोद अग्रहरि
मंत्री: शाहिद जमाल सोनू, कमलेश गुप्ता, अभिलाष यादव उर्फ पप्पू
सचिव: सोहराब अली, बालगोविंद रस्तोगी, राजू रावत, अमीरचंद, सुनील बिंद
व्यवस्थापक: सोनू यादव
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवान लेंगे हिस्सा
आयोजक एवं पूर्व प्रधान दयाराम यादव ने बताया कि कमालपुर में दशहरा के दूसरे दिन कुश्ती दंगल की परंपरा कई सालों से लगातार चली आ रही है। इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस विराट दंगल में क्षेत्रीय, राज्य स्तरीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नामचीन पहलवान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए पहलवानों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधान दयाराम यादव, शंकर गुप्ता, त्रिलोकी नाथ जायसवाल, अफसर अली उर्फ पप्पू, मुख्तार अंसारी, सूरज गुप्ता, सीताराम वर्मा, मनोज अग्रहरि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।