शहाबगंज स्थित हड़ौरा अंबेडकर पार्क में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के तत्वावधान में मान्यवर कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
चंदौली। शहाबगंज क्षेत्र के हड़ौरा स्थित बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में शुक्रवार आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी चकिया के संयुक्त तत्वावधान में बहुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य गुरुपद तत्वदर्शी सम्यक महाराज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के वाराणसी मुख्य मंडल प्रभारी गोरखनाथ बौद्ध उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन चकिया विधानसभा अध्यक्ष डॉ. नन्दलाल महादेवन ने किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में
रमाशंकर सिंह पटेल (मंडल प्रभारी, वाराणसी), चन्द्रभास्कर (मंडल संयोजक, भाईचारा कमेटी), जीयूत राम (मंडल सचिव, भीम आर्मी), अरविन्द कुमार (जिलाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी चंदौली), रामचन्द्र राम (जिलाध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन) उपस्थित रहे।
संबोधन सत्र में कुलकर्णी देवा भारतीय (जिला संयोजक भाईचारा कमेटी), रोहित विश्वकर्मा (जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा), गीता राव अम्बेडकर (जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा), धिरेन्द्र कुमार (जिला संयोजक सदस्यता अभियान), ए.पी. सिंह (कार्यकारी जिलाध्यक्ष कैडर अभियान) और सिद्धार्थ प्राण बाहु (चुनाव प्रभारी चकिया-383) ने मान्यवर कांशीराम के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों, संघर्षों और बहुजन समाज के अधिकारों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर बासदेव, जमुना प्रसाद, मुकेश कुमार, डॉ. जयंत चौधरी, सूर्य प्रताप, काजू राव अम्बेडकर, काजू सरदार, संघर्ष सूर्यवंशी, आकाश जाटव, धिरेन्द्र कुमार, शेरु रावण (प्रधान जी), पुनित रावण, शिवभजन, सतीष कुमार, चंद्रशेखर, अरुण, राजेन्द्र, इन्द्रलोक सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।