चंदौली। ब्लॉक संसाधन केंद्र चकिया को शुक्रवार को नए खंड शिक्षा अधिकारी मिल गए। सिद्धार्थनगर से स्थानांतरित होकर आए ओम प्रकाश मिश्रा ने 16 अक्टूबर को कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शिक्षकों और विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पिछले करीब 10 महीने से खंड शिक्षा अधिकारी अजीत पाल अस्थायी रूप से चकिया का कार्यभार संभाल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा को कार्यभार हस्तांतरित कर दिया। इसके बाद मिश्रा ने औपचारिक रूप से अपना दायित्व संभाल लिया।

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने पर बीआरसी परिसर में उत्साह का माहौल रहा। शिक्षकों ने उनका स्वागत करते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम में सदानंद दुबे, वीरेंद्र मोहन सिंह उर्फ करंटू, नरेंद्र यादव, ओम प्रकाश भारती, इमरान अली, रामदीलास, राजीव पटेल, जयप्रकाश भारती, गंगाधर गोपाल, दिनेश सिंह, ओमप्रकाश मौर्य, विजय विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, दिवाकर यादव, संदीप यादव, शमीम अहमद, छत्रधारी सिंह, ज्योति प्रकाश, दीपक जगराना, अजीत मौर्य, विवेक सिंह, ज्ञानी ओमप्रकाश, महेंद्र मौर्य, चंद्रप्रकाश गांधी, जितेंद्र तिवारी, दिनेश मौर्य, संदीप चौधरी, अतुल श्रीवास्तव, अवनीश सिंह, राजेंद्र सोनकर, मीना राय और मनीषा चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।