चंदौली। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने शहाबगंज निवासी एवं भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय इंद्रमणि दुबे के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। हाल ही में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंद्रमणि दुबे का निधन हो गया था। विधायक ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए 1.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
​
​शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरे जिले के कार्यकर्ता अत्यंत मर्माहत हैं। उन्होंने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा, "इस कठिन समय में चंदौली भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आपके साथ मजबूती से खड़ा है। भविष्य में जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता होगी, पार्टी परिवार हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।"
​
​इस दौरान विधायक के साथ जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ​जिला महामंत्री जितेंद्र पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, ​जिला मंत्री दिलीप सोनकर, ​चंदौली मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज, संजय सिंह (प्रधान), हरे राम जी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।