सकलडीहा। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के कैलावर स्थित अपने आवास पर विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने युवाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत मंथन किया गया।
​
​बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने सत्ताधारी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण युवाओं और किसानों का भविष्य संकट में आ गया है। महंगाई चरम पर है और रोजगार के अवसर पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं।
​उन्होंने बताया कि यह बैठक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आयोजित की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य सपा की जनहितकारी नीतियों और विचारों को घर-घर तक पहुंचाना है।
विधायक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस सरकार को बदलने का समय आ गया है।

​सपा विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 70 से भी अधिक बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए हैं, जिससे लाखों होनहार युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया।
​उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ​युवाओं को स्थायी नौकरियां दी जाएंगी।
​बेरोजगारी भत्ता और लैपटॉप वितरण योजना पुनः शुरू होगी और महिलाओं के लिए 40 हजार रुपये मासिक समाजवादी पेंशन की व्यवस्था की जाएगी।
​बैठक के अंत में उपस्थित युवाओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।