सकलडीहा थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में वांछित अभियुक्त विष्णु कुमार जायसवाल को नागेपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
सकलडीहा। पुलिस उच्चाधिकारियों के कुशल निर्देशन एवं थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में सकलडीहा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में काफी समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, जनपद चंदौली द्वारा मुकदमा संख्या 5973/25 अनिल गुप्ता बनाम विष्णु कुमार जायसवाल के तहत गैर-जमानती वारंट निर्गत किया गया था। इस वारंट के अनुपालन में सकलडीहा पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सोमवार, 12 अक्टूबर को अभियुक्त विष्णु कुमार जायसवाल (41 वर्ष, पुत्र बनारसीदास), निवासी ग्राम नागेपुर, थाना सकलडीहा को उसके गांव स्थित निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
उ०नि० राजेंद्र प्रसाद सिंह, का० प्रश्विन दूबे,
का० पुनीत रहे।